डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण कम-से-कम 176 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को हुई बारिश के कारण एक नदी के उफान पर आने से कई गांव जलमग्न हो गए। एक स्थानीय संस्था के सदस्य ने कहा, "बाढ़ से स्कूल-अस्पताल क्षतिग्रस्त हुए हैं। लोग खुले में सो रहे हैं।"