पूर्व आरबीआई गवर्नर डी सुब्बाराव ने अपनी किताब में बताया है कि उन्होंने 2015 में फिजी में एक कॉन्फ्रेंस में बोलने के पैसे नहीं लिए थे। उन्होंने कहा, "कॉन्फ्रेंस के आखिरी दिन...लॉटरी के लिए मेहमानों से बास्केट में विज़िटिंग/बिज़नेस कार्ड…डालने को कहा गया।" बकौल सुब्बाराव, ऐसा नहीं करने के बावजूद उन्हें इनाम मिला जो कॉन्फ्रेंस में बोलने का पुरस्कार था।