अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने बाड़मेर (राजस्थान) में एक महिला के घर में घुसकर उसका कथित तौर पर रेप किया और महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसे बुरी तरह पीटा। आरोपी कॉन्स्टेबल सुल्तान सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। बकौल पुलिस, घटना के बाद आरोपी अस्पताल में भर्ती है।