एक मुस्लिम महिला के अनुसार, प्रसव के बाद लगाया गया कॉपर टी हटवाने वह रांची (झारखंड) के सदर अस्पताल पहुंची थी जहां एक डॉक्टर ने देखने से इनकार कर कहा कि आप और बच्चा करोगे व आप जिहादी हो। महिला की 6-माह की बच्ची है। हालांकि, वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि महिला ने लिखित शिकायत देने से मना किया था।