inshorts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चौथे दिन भारत के लिए किन खिलाड़ियों ने जीते पदक?

कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के चौथे दिन जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने 48-किलोग्राम वर्ग (महिला) में रजत पदक जीता और वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। जूडो में ही विजय कुमार यादव ने 60-किलोग्राम वर्ग (पुरुष) में कांस्य पदक जीता। वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 71-किलोग्राम वर्ग (महिला) में कांस्य पदक जीता।