पाकिस्तान महिला कप्तान बिस्माह मारूफ ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पिछले प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए हरलीन देओल और राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह एस. मेघना और स्नेह राणा को शामिल किया है। भारत और पाकिस्तान दोनों टीम अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं।