कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में महिला क्रिकेट के टी20I शेड्यूल का हुआ ऐलान

बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में टी20I क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है जिसमें भारतीय महिला टीम 29 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और यह टूर्नामेंट का पहला मैच भी होगा। इससे पहले आखिरी बार 1998 में क्वालालंपुर में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था।