कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेज़बानी से पीछे हटा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी न करने का फैसला किया है। विक्टोरिया के प्रीमियर डैन ऐंड्र्यूज़ ने कहा कि वह इस 12 दिवसीय स्पोर्टिंग इवेंट पर करीब 7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च करने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके बजाय राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे के लिए पैसे खर्च करेंगे।