कॉमेडियन मुन्नवर ने 'मेरा काम हो गया, अलविदा' कहने के कुछ दिनों बाद की नए शो की घोषणा
कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने 'मेरा काम हो गया! अलविदा!' कहने के कुछ दिनों बाद कोलकाता और पुणे में जनवरी में होने वाले नए शो की घोषणा की है। उन्होंने पहले कहा था कि सुरक्षा को लेकर 2 महीने में 12 शो कैंसल हुए। फारुकी ने शनिवार को मुंबई में परफॉर्म किया और इसके लिए आयोजकों व पुलिस को धन्यवाद दिया।