बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बुधवार को बताया कि मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज़ पर 1,827 यात्रियों में से 143 और लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 209 हो गई है। बकौल बीएमसी, संक्रमितों को क्वारंटीन सुविधाओं में शिफ्ट कर दिया है व नेगेटिव रिपोर्ट वाले यात्रियों को होम आइसोलेशन के लिए कहा है।