वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने रविवार को टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। अग्रवाल ने ट्वीट किया, "कॉर्पोरेट इंडिया ने एक होनहार बेटा खो दिया है। साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।" मुंबई के पास एक सड़क दुर्घटना में 54-वर्षीय मिस्त्री का निधन हो गया।