फ्लोरिडा (अमेरिका) में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है जिसके 2-वर्षीय बच्चे ने घर पर मिली लोडेड हैंडगन से वीडियो कॉल पर व्यस्त अपनी मां के सिर में गोली मार दी थी। पुलिस के मुताबिक, विऑन्ड्रे एवरी को लापरवाही से हुई हत्या और बंदूक को असुरक्षित तरीके से रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।