कॉलेजियम ने 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र को भेजी
सीजेआई एन.वी. रमणा की अगुआई वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 8 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है। साथ ही कॉलेजियम ने 5 हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और 17 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश भी की है। कॉलेजियम की बैठक 16 सितंबर को हुई थी और इन सिफारिशों को केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है।