रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों के पद पर नियुक्ति के लिए केंद्र को 8 नामों की सिफारिश भेजी है। गुरुवार व शुक्रवार को कॉलेजियम के सदस्यों की बैठकें हुई हैं। बतौर रिपोर्ट्स, इलाहाबाद के अलावा, कलकत्ता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, मेघालय, गुजरात और मध्य प्रदेश के हाईकोर्ट को नए मुख्य न्यायाधीश मिलेंगे।