inshorts

कॉलेजों में पिछले दरवाज़े से होने वाले एडमिशन को बंद करने का समय आ गया है: दिल्ली एचसी

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि कॉलेजों में पिछले दरवाज़े से होने वाले एडमिशन को बंद करने का समय आ गया है। बकौल कोर्ट, लाखों छात्र मेरिट के आधार पर एडमिशन सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। दरअसल, कोर्ट ने 2016 में सेंट्रल काउंसिलिंग के बिना भोपाल मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पाने वाले 5 छात्रों पर ऐसा कहा।