कोई बारिश हमारा हौसला कम नहीं कर सकती: बारिश में ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के आयोजन पर प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के दौरान सशस्त्र बलों व अन्य संगठनों के दल बारिश के बीच भाग लेते दिखे। मंत्री ने कहा, "कोई बारिश या बादल हमारे हौसलों को कम नहीं कर सकता है।" 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हुआ।

Load More