कोई मस्क से पूछो कि ऋतुराज क्या मंगल ग्रह से आया है: उनके शतकों के रिकॉर्ड पर रियान पराग

महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा विजय हज़ारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड बनाने पर असम के ऑल-राउंडर रियान पराग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "कोई एलन मस्क से पूछो कि ऋतुराज क्या मंगल ग्रह से आया है?" गौरतलब है, 25-वर्षीय ऋतुराज के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 15 शतक दर्ज हैं।