21-वर्षीय भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की टोरंटो (कनाडा) में हत्या के बाद उनके पिता जितेश वासुदेव ने कहा है, "कोई यह नहीं बता रहा है कि एक लड़के को गोली क्यों मारी गई।" उन्होंने कहा, "पता चला है कि एक अश्वेत व्यक्ति ने कार्तिक को गोली मारी...लग रहा है कि यह लूटपाट की नहीं बल्कि हेट क्राइम की घटना थी।"