कोचिंग स्टाफ में कई सुपरस्टार नहीं लेकिन हमारी टीम का माहौल शानदार है: साउदी

न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी ने सोमवार को कहा कि हमारी टीम के कोचिंग स्टाफ में कई सुपरस्टार नहीं हैं, लेकिन जो चीज़ टीम को सबसे अलग बनाती है वह है शानदार सौहार्द और टीम का माहौल। उन्होंने कहा, "हम सबका सम्मान करते हैं, हम खूब मस्ती करने की कोशिश करते हैं और हर कोई कड़ी मेहनत करता है।"