कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक ने 2022-23 में वेतन के तौर पर लिया ₹1

कोटक महिंद्रा बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक के एमडी व सीईओ उदय कोटक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपना निर्धारित वेतन छोड़कर ₹1 की टोकन सैलरी ली है। उन्होंने शेयरधारकों को लिखे पत्र में कहा है, "ऐसे निवेशक जिन्होंने 1985 में कंपनी में ₹10,000 का निवेश किया था आज उसकी (निवेश) कीमत ₹300 करोड़ हो गई है।"