कोटा में कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों का टेस्ट लेने पर लगी रोक हटाई गई, नई गाइडलाइन्स जारी
कोटा (राजस्थान) में खुदकुशी की घटनाओं को रोकने के मकसद से कोचिंग संस्थानों द्वारा छात्रों का टेस्ट लेने पर लगी रोक हटाते हुए प्रशासन ने नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इन गाइडलाइन्स में टेस्ट में छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं करने, टेस्ट के अगले दिन अवकाश रखने और रिज़ल्ट में रैंक प्रणाली को बंद करने को कहा गया है।