कोटा में छात्रों की खुदकुशी की घटनाओं के बीच कलेक्टर ने बच्चों और परिजन के नाम लिखे खत

कोटा (राजस्थान) में छात्रों की खुदकुशी की घटनाओं के बीच ज़िला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने बच्चों और परिजन के नाम खत लिखे हैं। गोस्वामी ने बच्चों के नाम खत में लिखा, "मैं भी पीएमटी में फेल हो चुका हूं। परीक्षा एक पड़ाव मात्र है, ना की मंज़िल और इसमें फेल होना आपके जीवन की दिशा निर्धारित नहीं कर सकता है।"