कोबरा के डसने के कुछ ही मिनट में हुई ‘स्नेक मैन’ के नाम से मशहूर राजस्थान के शख्स की मौत

'स्नेक मैन' के नाम से मशहूर चुरू (राजस्थान) के रहने वाले विनोद तिवारी नामक शख्स को ज़हरीले कोबरा ने डस लिया जिसके कुछ ही मिनट बाद उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया है जिसमें तिवारी एक दुकान के बाहर कोबरा को पकड़ते दिख रहे हैं। सांप को पकड़कर बैग में रखते समय कोबरा ने उन्हें काटा था।