केरल की एक अदालत ने 2020 में कोबरा से कटवाकर अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सूरज एस. कुमार नामक शख्स को 17-साल की कैद के अलावा दोहरे उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने इसे ‘दुर्लभतम केस’ बताते हुए दोषी पर ₹5 लाख का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष ने सूरज के लिए मौत की सज़ा मांगी थी।