कोयंबटूर में भारतीय वायु सेना के कॉलेज परिसर में महिला अधिकारी का सोते समय हुआ रेप

भारतीय वायु सेना के एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट को 29-वर्षीय महिला अधिकारी का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पीड़िता, उन्होंने कोयंबटूर के वायु सेना प्रशासनिक कॉलेज में खेलने के दौरान चोट लगने के कारण सोने से पहले दवाई ली थी। बतौर रिपोर्ट्स, जब वह उठीं तो उन्हें पता चला कि उनका यौन शोषण हुआ है।