inshorts

कोयला घोटाला केस को लेकर ईडी ने अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, 2 सितंबर को होगी पेशी

पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। मामले में अभिषेक को 2 सितंबर को ईडी के कोलकाता ऑफिस में पेश होना होगा। वहीं, अभिषेक की साली मेनका गंभीर को ईडी ने 5 सितंबर को बुलाया है।