कोयला घोटाला केस में पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल के कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ के लिए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे। बकौल रिपोर्ट, अभिषेक से पूछताछ के लिए गुरुवार रात को ईडी के 5 अधिकारियों का एक दल कोलकाता पहुंचा था। मामले में अभिषेक की साली मेनका गंभीर से ईडी 5 सितंबर को पूछताछ करेगी।