कोयले की कमी के कारण 12 राज्य कर रहे हैं बिजली की समस्या का सामना: महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि कोयले की कमी के कारण 12-राज्य बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका विभाग इस कमी को दूर करने के लिए काम कर रहा है। बकौल राउत, "कोयले की कमी रेकों (ट्रेनों) की कमी के कारण है...हमें रोज़ाना 37 रेकों की...आवश्यकता है...जबकि हमें केवल...26 मिलते हैं।"