कोयले की किल्लत से पावर कट की आशंका के बीच कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि 3-4 दिनों में स्थिति ठीक हो जाएगी। बकौल सरकार, 3-दिन में पावर सेक्टर को 1.6 मीट्रिक-टन/दिन कोयला भेजने की कोशिश है जिसे बाद में 1.7 मीट्रिक-टन/दिन करने का प्रयास होगा। सरकार दिल्ली के 2 संयंत्रों को चलाने के लिए गैस आपूर्ति करेगी।