सीओपी-26 के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने रविवार को कहा कि समिट में कोयले का इस्तेमाल खत्म करने संबंधी वार्ता को कमज़ोर करने को लेकर भारत और चीन को जवाब देना होगा। भारत, चीन व अन्य विकासशील देशों ने सीओपी-26 में जीवाश्म ईंधन संबंधी समझौते में कोयले का इस्तेमाल 'खत्म करने' को हटाकर 'कम करने' को जोड़ने की मांग की थी।