मुंबई की एक सड़क पर कोरियाई महिला कंटेंट क्रिएटर से छेड़छाड़ के मामले में दोनों आरोपियों को मंगलवार को ज़मानत मिल गई। बांद्रा की अदालत ने दोनों आरोपियों को ₹15,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दे दी। हालांकि, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को चार्जशीट दायर होने तक हर मंगलवार को खार पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा है।