कोर्ट किसी को डीएनए टेस्ट के लिए बाध्य नहीं कर सकता, यह निजता के अधिकार का हनन: एससी

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि कोर्ट किसी को डीएनए टेस्ट कराने के लिए मजबूर नहीं कर सकता क्योंकि यह किसी की निजता के अधिकार का उल्लंघन है। एक शख्स ने दिवंगत दंपति का बेटा होने का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया था और उनकी संपत्तियों पर स्वामित्व की घोषणा की मांग की थी।