कोर्ट ने 16-वर्षीय रेप पीड़िता की मां की 'अनापत्ति' के बावजूद आरोपी को नहीं दी ज़मानत

मुंबई की विशेष अदालत ने बलात्कार के एक मामले में 22-वर्षीय आरोपी की ज़मानत याचिका खारिज कर दी जबकि 16-वर्षीय पीड़िता की मां ने याचिका पर आपत्ति नहीं जताई थी। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मेडिकल रिपोर्ट रेप के आरोपों की पुष्टि करती है। बतौर कोर्ट, पीड़िता की मां द्वारा दायर 'अनापत्ति' हलफनामा 'न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप' है।