inshorts

कोर्ट ने आरोपी को परिवार के पास अफगान जाने की नहीं दी अनुमति; कहा- लौटने की उम्मीद कम

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीमा शुल्क विभाग के एक मामले में आरोपी एक अफगान शख्स को अपने परिवार की देखभाल के लिए अफगानिस्तान जाने की इजाज़त देने से इनकार किया है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए शख्स के लौटने की उम्मीद कम है इसलिए उसे ₹13 लाख का जुर्माना चुकाए बिना जाने नहीं दिया जा सकता।