दिल्ली की साकेत कोर्ट ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को कुतुब मीनार परिसर में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद के ढांचे से हिंदू देवताओं की दो मूर्तियों को हटाने से रोक दिया। बकौल कोर्ट, जब तक मामला लंबित है तब तक परिसर में रखी मूर्तियों को न हटाया जाए। दरअसल, दायर याचिका में मूर्तियों की स्थापना की मांग की गई थी।