कोर्ट में पेश न होने पर पंजाब के विधानसभा स्पीकर समेत 9 के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी

पंजाब के एक कोर्ट ने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह समेत 9 के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया है। बकौल रिपोर्ट, 2020 में ज़हरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के दौरान दर्ज मामले में कोर्ट में पेश न होने पर यह वॉरंट जारी किया गया है।