कोलकाता के सयान मजूमदार नामक एक शख्स ने वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्होंने एमेज़ॉन से ₹7,499 का इलेक्ट्रिक गीज़र ऑर्डर किया था लेकिन उन्हें मैगी और डिटर्जेंट के पैकेट से भरे एक कार्टन की डिलीवरी मिली। मजूमदार ने बताया कि कंपनी के कस्टमर केयर ने कहा है कि उन्हें इस ऑर्डर का रिफंड मिलेगा।