कोलकाता नाइट राइडर्स ने 'ऑक्शन टार्गेट्स' डॉक्यूमेंट शेयर कर फैन्स को किया ट्रोल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 'ऑक्शन टार्गेट्स' शीर्षक वाला एक डॉक्यूमेंट ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे एक गोपनीय दस्तावेज़ करार दिया। डॉक्यूमेंट का लिंक खोलने पर फैन्स को "हाहा लॉल! आपने वाकई सोचा था कि हम इसे इस तरह से बताएंगे?" लिखा मिला। आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगा।