आईपीएल नीलामी में एलएसजी द्वारा ₹10 करोड़ में खरीदे गए पेसर आवेश खान के मुताबिक, उनके भारतीय टीम के साथ कोलकाता पहुंचने पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने उनसे कहा, "सॉरी, हम आपको नहीं खरीद सके।" बकौल आवेश, "मैंने बाद में नीलामी देखी...दिल्ली ने मेरे लिए ₹8.75 करोड़ की अंतिम बोली लगाई थी...लेकिन लखनऊ ने सर्वाधिक बोली लगाई।"