कोलकाता पुलिस ने निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी से निलंबित नुपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। नुपुर को पैगंबर टिप्पणी मामले में नारकेलडांगा थाने में 20 जून व एमहर्स्ट थाने में 25 जून को पूछताछ के लिए पेश होना था लेकिन वह दोनों ही मामले में पेश नहीं हुई थीं।