कोलकाता में इमारत ढहने के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं सीएम ममता, कहा- चल रहा था अवैध निर्माण
कोलकाता में एक 5 मंज़िला निर्माणाधीन इमारत के ढहने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटनास्थल पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इमारत गैर कानूनी तरीके से बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा, "हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और जो लोग भी इमारत बनाने में गैर कानूनी रूप से शामिल हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी।"