कोलकाता में ईडी की छापेमारी में ₹7 करोड़ कैश बरामद, नोट गिनने के लिए मंगवाई गईं मशीनें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल ऐप्लिकेशन धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में कोलकाता में शनिवार को मनी लॉन्डरिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 6 परिसरों में छापेमारी की। इस दौरान ₹7 करोड़ से अधिक कैश बरामद किया गया। खबर लिखे जाने तक नोटों की गिनती जारी थी और एजेंसी ने नोट गिनने के लिए काउंटिंग मशीनें मंगवाई हैं।