पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने शहर में सभी हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया। हाकिम ने कहा कि शहर में जिन रेस्टोरेंट्स में हुक्का दिया जाता है उन सभी का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। बकौल मेयर, हुक्का स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है व लोगों को इससे नुकसान हो रहा है।