आईएमए ने केंद्र से एनईईटी-पीजी काउंसलिंग में देरी का समाधान करने की अपील की है। आईएमए ने कहा, "(वर्तमान में) जब कोविड-19 की तीसरी लहर ओमीक्रॉन वैरिएंट के साथ बढ़ रही है तो मौजूदा मेडिकल मैनपावर को बढ़ाना ज़रूरी है।" आईएमए ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर 'नाराज़गी' व्यक्त कर 'बिना शर्त' एफआईआर वापस लेने की मांग की।