कोविड के कारण पिछले सप्ताह दुनियाभर में हर 44 सेकेंड में 1 व्यक्ति की हुई मौत: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है, "फरवरी-2022 के बाद...कोविड-19 के कारण साप्ताहिक मौतों की दर्ज संख्या में 80% से अधिक की गिरावट हुई...लेकिन फिर भी...दुनियाभर में पिछले सप्ताह हर 44 सेकेंड में...एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।" उन्होंने कहा, "महामारी खत्म नहीं हुई है...और मैं यह तब तक कहता रहूंगा जब तक कि यह वायरस...खत्म नहीं होगा।"