inshorts

कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर दिल्ली में 29 दिसंबर से अब तक ₹89 लाख का जुर्माना वसूला गया

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को बताया कि ‘येलो अलर्ट’ से जुड़ी पाबंदियां लागू होने के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर 29 दिसंबर 2021 से अब तक ₹89 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है और 67 प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू किया गया है।