कोविड मरीज़ों के लिए 40% बेड रिज़र्व रखें: 50 से अधिक बेड वाले निजी अस्पतालों से दिल्ली सरकार

दिल्ली में कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच दिल्ली सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर 50 से अधिक बेड वाले सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को अपनी कुल बेड क्षमता का कम-से-कम 40% कोविड-19 मरीज़ों के लिए रिज़र्व रखने को कहा है। आदेश के मुताबिक, वॉर्ड के 40% बेड और आईसीयू के 40% बेड रिज़र्व रखने होंगे।