inshorts

कोविड-19 अगले 6 महीने में अधिक प्रबंधनीय हो जाएगा: विशेषज्ञ

नैशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक सुजीत सिंह ने कहा है कि अगले 6 महीने में कोविड-19 भारत में एंडेमिक चरण में पहुंचने लगेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के एंडेमिक में पहुंचने से संक्रमण का प्रबंधन आसान और बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव कम हो जाएगा। बकौल सिंह, एक नया वैरिएंट अकेले तीसरी लहर नहीं ला सकता।