विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा है कि दुनिया कभी भी कोविड-19 महामारी के अंत की घोषणा करने की स्थिति में नहीं रही है। उन्होंने कहा, "हम अभी उस स्थिति में नहीं है...लेकिन (महामारी का) अंत नज़र आ रहा है।" हालांकि, उन्होंने सभी देशों से महामारी के खिलाफ प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया।