कोविड-19 का आईएचयू वैरिएंट हमारे रडार पर है: डब्ल्यूएचओ के अधिकारी

कोविड​​​​-19 पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के घटना प्रबंधक आब्दी महमूद ने मंगलवार को कोविड​​​​-19 का आईएचयू (B.1.640.2) वैरिएंट जिसने फ्रांस में 12 लोगों को संक्रमित किया है पर कहा, "यह हमारे रडार पर है।" गौरतलब है कि दक्षिणी आल्प्स में 12 लोगों में आईएचयू वैरिएंट की पहचान पिछले साल उस समय हुई थी जब अफ्रीका में ओमीक्रॉन मिला था।